• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PILIBHITH बरखेड़ा विधानसभा में मंगलवार को भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन

ByAshok Mishra

Nov 19, 2025 #PILIBHITH
PILIBHITHPILIBHITH

PILIBHITH । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बरखेड़ा विधानसभा में मंगलवार को भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री बलदेव औलख मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक इस पदयात्रा में शामिल हुए। यूनिटी मार्च ज्योहरा कल्याणपुर से प्रारंभ होकर जूनियर हाईस्कूल ग्राउंड तक निकाला गया, जहां एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। पूरे मार्ग में लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ा और यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। उपस्थित नागरिकों ने सरदार पटेल को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।


जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।


। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजपाल ने भी पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। यह यूनिटी मार्च पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रेखा सिंह परिहार, अभिषेक सिंह गोल्डी, अमनदीप मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, चेयरमैन श्याम बिहारी भोजपाल, अमित कुशवाह, अशोक गंगवार, राजू लोधी, , नंदलाल लोधी, हरेंद्र वर्मा,, पटेल, जिला पंचायत सदस्य रेनू राज, धर्मेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला PILIBHITH से ब्यूरो चीफ राजू सक्सेना की रिपोर्ट

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968