• Fri. Sep 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जनपद सुलतानपुर के विभिन्न थानों में आयोजित हुआ थाना दिवस, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सुनीं जनसमस्याएं।

BySantosh Kumar Pandey

Jul 26, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगर* के निर्देशन में आज जनपद के विभिन्न थानों, जिनमें थाना मोतिगरपुर, शिवगढ़, कादीपुर, हलियापुर, कोतवाली देहात सहित अन्य थानों पर थाना दिवस का आयोजन किया गया।

थाना दिवस के दौरान संबंधित *थाना प्रभारी* एवं *राजस्व विभाग* के अधिकारियों/कर्मचारियों की *संयुक्त उपस्थिति* में फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण करते हुए राजस्व एवं पुलिस से संबंधित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया।
भूमि विवाद, सीमांकन, कब्जा, आपसी विवाद तथा अन्य राजस्व एवं पुलिस संबंधी प्रकरणों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

*जनपद पुलिस द्वारा थाना दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ बनाने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर कार्य किया जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों से उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आवश्यक विधिक जानकारी भी प्रदान की गई।*

2 thoughts on “जनपद सुलतानपुर के विभिन्न थानों में आयोजित हुआ थाना दिवस, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सुनीं जनसमस्याएं।”

Comments are closed.

अन्य ख़बरें

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */