जनपद PILIBHITH .कथित प्रेस स्टीकर चिपकाने वालों पर कार्रवाई की मांग, पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन

पूरनपुर (PILIBHITH), मोटरसाइकिल पर कथित प्रेस का स्टीकर चिपकाकर पत्रकार बनने वालों पर पत्रकारों की एक यूनियन ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन डिप्टी एसपी प्रतीक दहिया को सौंपते हुए प्रेस की आड़ में मनमानी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि क्षेत्र में कई लोग अपने दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर ‘प्रेस’ व ‘पत्रकार’ लिखवाकर ना सिर्फ पत्रकारिता की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं बल्कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए इसका कवच के रूप में उपयोग कर रहे हैं।

पत्रकारों के अध्यक्ष ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि फर्जी प्रेस टैग लगाकर घूमने वाले ऐसे लोग असली पत्रकारों की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी वाहनों की जांच कर चिह्नित किया जाए और अनावश्यक प्रेस लिखे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए, जिससे वास्तविक पत्रकारों की पहचान सुरक्षित रह सके। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद डिप्टी एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस तरह के वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि फर्जी प्रेस टैग लगाने वालों को अब खैर नहीं फर्जी आई कार्ड गले में डालकर पुलिस की चेकिंग से बच जाते हैं आखिरकार पत्रकार जो सही है वह भी गलत ठहराए जाते हैं
PILIBHITH से ब्यूरो चीफ राजू सक्सेना की रिपोर्ट
