• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BALRAMPUR नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तेज

BALRAMPUR नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तेज

BALRAMPUR  ब्यूरो सुशील श्रीवास्तव

BALRAMPUR नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तेज

72 घंटे में स्वयं टीन शेड हटाने की सिफारिश

BALRAMPUR । नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा तुलसीपुर रोड,बहराइच रोड,गोंडा रोड,उतरौला रोड एवं कॉलेज क्षेत्र सहित नगर के विभिन्न मार्गों पर पक्के निर्माण से परे किए गए अतिरिक्त अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

BALRAMPUR नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तेज

इस क्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने जिला अधिकारी व अपर जिला अधिकारी से वार्ता कर स्थिति की समीक्षा की। वार्ता के उपरांत चेयरमैन द्वारा नगर के सभी व्यापारी बंधुओं से 72 घंटे के भीतर अपने-अपने टीन शेड या अन्य अतिक्रमण स्वयं हटाने का आग्रह किया गया है।

चेयरमैन डॉ.धीरू ने स्पष्ट किया कि प्रशासन व विभागीय टीम द्वारा शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में व्यापारियों को भारी नुकसान से बचने के लिए स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना चाहिए,ताकि किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ की स्थिति न उत्पन्न हो।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि के बाद यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया,तो प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी तथा इसके लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे।

नगर पालिका प्रशासन ने सभी से सहयोग और समन्वय की अपील की है

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968