जिला जनसंपर्क कार्यालय, PANNA (म.प्र.)
समाचार
कमिश्नर ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण
PANNA : 13 दिसम्बर, 2025
SAGAR संभागायुक्त अनिल सुचारी ने गत शुक्रवार को पन्ना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मड़ला स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 226 एवं 227 का आकस्मिक निरीक्षण किया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य अंतर्गत बीएलओ द्वारा संपादित कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार नागवंशी भी उपस्थित रहे।
कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ रामसनेही अहिरवार एवं सचिन्द्र जोशी तथा बीएलओ सुपरवाईजर राजेश कुमार प्रजापति से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और एसआईआर कार्य की बिंदुवार समीक्षा कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुरूप समय सीमा में कार्यवाही संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही मृत, दोहरी प्रविष्टी, स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं के संबंध में घर-घर जाकर सघन जांच करने तथा इनसे संबंधित सूचियों को बूथ लेवल एजेंट के साथ साझा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान बीएलओ एप पर कार्यवाही विवरण अपलोड करने संबंधी जानकारी भी ली गई। संभागायुक्त ने केन्द्र पर उपस्थित मतदाताओं से चर्चा भी की।
कमिश्नर श्री सुचारी ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम सूची में जोड़ने के लिए शेष न रहे। एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र भी प्राप्त किया जाए। शिफ्टिंग के लिए फॉर्म 8 प्राप्त करने की कार्यवाही भी निरंतर जारी रहे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर द्वारा बीएलओ से उनके मोबाइल पर बीएलओ एप खुलवाकर डेटा का अवलोकन भी किया गया। साथ ही समक्ष में एप पर वांछित जानकारी प्रविष्टि कार्य का परीक्षण भी किया।
क्रमांक/80/1853/फोटो क्रमांक 09 संलग्न
PANNA से संतरामपटेल की रिपोर्ट
