राजीव गांधी पंचायत राज संगठन राजस्थान की नियुक्ति समिति एवं प्रभारी की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पवार पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत आरजीपीआरएस प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी बी यादव ने राजेंद्र सोडा के कार्य अनुभव ईमानदारी निष्ठावान एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की प्रति समर्पण भाव को देखते हुए प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है राजेंद्र सोडा को आठ महापूर्व जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए राजेंद्र सोडा ने संगठन में एक अलग पहचान बनाई जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेश मीणा के निर्देश में जिले की हर ग्राम पंचायत स्तर पर 11 सदस्य कार्यकारिणी गठित करने में अहम भूमिका निभाई जिला अध्यक्ष डॉ नरेश मीणा ने भी राजेंद्र सोडा के जिला उपाध्यक्ष रहते हुए कार्य करने की शैली की प्रशंसा की राजेंद्र सोडा जमीन स्तर के कार्यकर्ता है पार्टी में अपने कार्य से एक अलग पहचान बनाई है सोडा अपने कार्य करने की शैली से प्रदेश स्तरीय नेताओं को भी प्रभावित किया है राजेंद्र सोडा को संगठन में कार्य करने का काफी अच्छा अनुभव है
