• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

TILDA-NEVRA ओवरब्रिज विरोध प्रदर्शन

TILDA-NEVRATILDA-NEVRA

TILDA-NEVRA ओवरब्रिज विरोध प्रदर्शन
लोकेशन –TILDA-NEVRA
TILDA-NEVRA में रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विरोध तेज हो गया है। ओवरब्रिज के खिलाफ वार्ड क्रमांक 18, 16 और 19 सहित आसपास के वार्डों के लोगों ने आज डॉ. खूबचंद बघेल चौक पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिना पुनर्वास की ठोस व्यवस्था किए 40 से 50 साल पुराने मकानों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो जाएंगे।

दरअसल, तिल्दा-जोता मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण से सड़क किनारे बसे दर्जनों पुराने मकान प्रभावित होंगे। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि रेलवे विभाग ने इन मकानों को अतिक्रमण बताते हुए हटाने का नोटिस दिया है, जबकि वे वर्षों से नगर पालिका को संपत्ति कर, बिजली बिल और अन्य टैक्स नियमित रूप से जमा कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिना किसी पुनर्वास योजना के तोड़फोड़ की कार्रवाई अन्यायपूर्ण है।

धरना-प्रदर्शन के बाद वार्डवासियों ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और ओवरब्रिज योजना पर पुनर्विचार की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी और पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा भी प्रदर्शन में शामिल रहीं।
बाइट – शैलेश नितिन त्रिवेदी, कांग्रेस नेता
“जिस स्थान पर ओवरब्रिज प्रस्तावित है, वहां निर्माण होने से भविष्य में यातायात की गंभीर समस्या खड़ी होगी। हम ओवरब्रिज नहीं, जनहित में अंडरब्रिज की मांग कर रहे हैं। जब तक प्रभावित परिवारों का समुचित पुनर्वास नहीं होता, किसी भी तरह की तोड़फोड़ स्वीकार नहीं की जाएगी।”
पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने वार्डवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री से चर्चा करेंगी।
बाइट – छाया वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद
“हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर लोगों के घर उजाड़ना स्वीकार्य नहीं है। तिल्दा-नेवरा में पहले से ही यातायात का दबाव है, ऐसे में ओवरब्रिज से समस्या और बढ़ेगी।”
धरना-प्रदर्शन में पार्षद पूर्णिमा सनत सेन, पूर्व पार्षद जितेंद्र सेन, कर्मचारी नेता रामावतार पांडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवदास टंडन, विजय हरिरामानी, हर्षवर्धन शर्मा, सूरज अहिरवार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
फिलहाल प्रशासन की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है।

अब देखना होगा कि प्रशासन और रेलवे विभाग वार्डवासियों की मांगों पर क्या रुख अपनाते हैं।
श्रीराम चौहान

TILDA-NEVRA
9111344597

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया