• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिच्छु अधिकारियों ने जिले के कलेक्टर श्री कोचर से की भेंट

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिच्छु अधिकारियों ने जिले के कलेक्टर श्री कोचर से की भेंट
===
कलेक्टर श्री कोचर ने राज्य एवं केन्द्र शासन की योजनाओं एवं क्रियान्वयन आदि से अवगत कराया
==
हेइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया कंपनी नरसिंहगढ़ का भ्रमण
==

आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल की ओर से जिले में प्रशिच्छु भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रमण पर आये। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से इन प्रशिच्छु अधिकारियों ने मुलाकात की। कलेक्टर श्री कोचर ने राज्य एवं केन्द्र शासन की योजनाओं एवं क्रियान्वयन आदि के बारे में अवगत कराया। उन्होंने इन अधिकारियों को उज्जवल भविष्‍य की शुभकामनायें दी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिच्छु अधिकारी ऋषिकेश विजय ठाकरे, आशीष कुमार, अनिकेत शांडिल्य, आकाश अग्रवाल, पाटिल आशीष अशोक, सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम, कुलदीप पटेल, फरहान इरफान जामदार सहित अन्य ने हेइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया कंपनी नरसिंहगढ़ का भ्रमण किया। कंपनी की ओर से क्लस्टर हेड सुरेश दुबे एवं एच आर एवं एडमिन हेड विकास कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारियों और फैक्ट्री के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात सभी भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (प्रशिच्छु) क्लस्टर हेड के साथ फैक्टरी का भ्रमण किया। सबसे पहले टेक्निकल बिल्डिंग में गये जहाँ उन्होंने अन्य अधिकारियों से मुलाकात की, किलन 01, 02 और 03 को देखा तदोपरांत CCR कण्ट्रोल रूम, AFR एरिया, प्री हीटर, रॉ मटेरियल एरिया, रोप वे एरिया, वर्कशॉप का एरिया देखा और सभी ने यह जाना कि सीमेंट कैसे बनाया जाता है।

इसके पूर्व कंपनी की ओर से क्लस्टर हेड ने सभी अथितियों का एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में फूलों के गुलदस्ता भेंट कर सभी का स्वागत किया।

कुण्डलपुर का किया भ्रमण

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का प्रबंधन समझने के उद्देश्य से कुंडलपुर में भगवान आदिनाथ (बड़े बाबा) मंदिर का भ्रमण किया। मंदिर के पदाधिकारियों ने भगवान आदिनाथ जी तथा मंदिर प्रबंधन गतिविधियों से अवगत कराया। प्रशिच्छु अधिकारियों ने हस्तकला हथकरघा (श्रमदान) उद्योग का भी भ्रमण किया और हाथ करघा से बनाये गये वस्त्रों आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान परियोजना अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी डॉ प्रकाश गौतम एवं नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल भी मौजूद रहे।
#Damoh