खैराबाद में अटल जन्म शताब्दी सम्मेलन का भव्य आयोजन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
सीतापुर।
आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को सीतापुर जनपद के खैराबाद स्थित भूमिजा हाल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका परिषद खैराबाद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता (बबलू) भैया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में देवेश कोरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश राठौर ‘गुरु’, राज्य मंत्री नगर विकास, भाजपा, कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें
भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राकेश त्रिपाठी,

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला,
जिला मंत्री जया सिंह,
ब्लॉक प्रमुख खैराबाद अजय विश्वकर्मा,
अनूप विश्वकर्मा अजितेश शुक्ला नगर महामंत्री भाजपा खैराबाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, उनकी दूरदर्शी राजनीति, सुशासन और भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाले विचारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
