• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 कुम्हारी निर्वाचन के लिए आज कलेक्टर ने वितरण की मतदान सामग्री

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 कुम्हारी निर्वाचन के लिए आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर और प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत की मौजूदगी में सामग्री वितरण
=
29 दिसंबर को होगा मतदान
=
दलों के लिए रुकने आदि की सारी व्यवस्थाएँ व्यवस्थित रूप से की गई
==
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 कुम्हारी निर्वाचन के लिए आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर और प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत की मौजूदगी में 28 दिसंबर को सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 कुम्हारी निर्वाचन के लिए सामग्री वितरण की गई है, आज 29 दिसम्बर को मतदान होगा, इसलिए 28 दिसंबर को सुबह से अभ्यर्थियों और उनके अधिकृत अभिकर्ताओं की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम को खोला गया, जहाँ पर ईवीएम और बैलेट यूनिट आदि रखी हुई हैं। इसके तत्काल बाद सामग्री वितरण का काम सुबह 10 बजे से प्रारंभ किया गया।
उन्होंने बताया जितने मतदान दल हैं, उन सभी के बैठने की व्यवस्था की गई है। किसी को भी लाइन में नहीं लगना पड़ रहा है, सभी जगह बैठने की व्यवस्था है और बैठकर सभी मतदान दलों ने अपनी सामग्री का मिलान किया। दलों को ईवीएम मशीनें भी प्रदान की गई हैं।
उन्होंने कहा कुछ समय के कारण अंदर दलों का रवाना होना शुरू हो जाएगा और शाम 04 बजे तक सभी दल अपने-अपने स्थान पर पहुँच जाएंगे। अधिकतम दूरी सगोनी मतदान केंद्रों की है, जो लगभग 40-50 किलोमीटर के आसपास है, तो शाम तक सभी मतदान दल सेटल हो जाएंगे। दलों के लिए रुकने आदि की सारी व्यवस्थाएँ व्यवस्थित रूप से की गई हैं।
कलेक्टर श्री कोचर ने बताया मतदान दिवस 29 दिसंबर को सबसे पहले सुबह 06 बजे मॉक पोल होगा और उसके बाद 07 बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा, जो 03 बजे तक चलेगा। पुलिस और बाकी सभी प्रशासनिक तंत्र की व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद हैं। प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत भी वहीं हैं, उनकी उपस्थिति में सारी कार्रवाई की जा रही है। और मुझे पूरी उम्मीद है कि पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ यह स्वतंत्र रूप से मतदान संपन्न होगा।
उन्होंने बताया कि जिले में पहली बार 77 मतदान केंद्रों पर एक साथ पेपरलेस चुनाव हो रहा है, इसके लिए टीवी स्क्रीन, थंब इंप्रेशन की मशीन, सिग्नेचर पैड की मशीन ये सारी मशीन इंस्टॉल की जा रही है, जिसका काम 28 दिसंबर को शाम तक पूरा हो जाएगा, इसके अलावा प्रचार और जागरूकता के लिए तीन चुनाव रथ लगे हुए हैं जो इस प्रक्रिया के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दे रहे हैं।

#Damoh