• Mon. Apr 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DAMOH गाड़ाघाट के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम घोघरा पहुंचे कलेक्टर श्री कोचर

DAMOH  पटेरा विकासखंड की ग्राम पंचायत गाड़ाघाट के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम घोघरा पहुंचे कलेक्टर श्री कोचर
==
DAMOH  ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
==
DAMOH कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज पटेरा विकासखंड की ग्राम पंचायत गाड़ाघाट के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम घोघरा पहुंचे।

DAMOH  कलेक्टर श्री कोचर ने ग्रामीण बालिकाओं से पूछा टीचर रोज़ आते है, बालिकाओं ने बताया हां आते है। 12वीं पढ़ रही बालिकाओं ने बताया करीब 12 बालिका है, जो कुम्हारी पढ़ने जाती हैं। छोटी-छोटी बालिकाओं ने कलेक्टर को चित्र भेंट की जिस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की और छोटी बच्चियों के साथ फोटो सेशन भी कराया।

ग्रामीणों ने बताया यहां पढ़ने वाली टीचर गांव में ही रहती हैं, वनांचल मार्ग होने के कारण बच्चे पढ़ने नहीं जा पाते है।
स्कूल में बिजली की समस्या पर कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कल से नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाए। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा किचन शेड की मरम्मत और बालिका शौचालय प्रशासन की ओर से कराई जाएगी। बालिकाओं की पढ़ाई में कोई कमी ना रह जाए इस बात का ध्यान रखा जाए, 15 जनवरी के पहले सभी कार्य पूर्ण हो जाए ,यह सुनिश्चित किया जाए।

DAMOH कलेक्टर श्री कोचर ने ग्राम घोघरा के वासियों से आधार कार्ड के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने बताया बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने है, कलेक्टर ने करीब 20 बच्चों के नाम डायरी में दर्ज किए। उन्होंने सचिव से कहा 15 जनवरी तक आधार कार्ड बनकर संबंधित को मिल जाएं।
उन्होंने जाति प्रमाण पत्र की भी ग्रामीणों से जानकारी ली, उन्होंने कहा जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आधार कार्ड, समग्र आईडी आदि की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा यदि आपके वंश किसी का भी वर्ष 1950 का जाति प्रमाण पत्र बना है तो बच्चे का जाति प्रमाण पत्र सुलभता से बन जाएगा। दस्तावेज सही होंगे तो फरवरी तक आपके प्रमाण पत्र बैंक मिल जाएंगे।
#Damoh

अन्य ख़बरें