• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JHABUA शीतलहर के मद्देनज़र प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक अवकाश घोषित

ByAshok Mishra

Jan 6, 2026 #JHABUA

JHABUA शीतलहर के मद्देनज़र प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक अवकाश घोषित

JHABUA 06 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित

JHABUA शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर नेहा मीना के आदेश अनुसार झाबुआ जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई एवं अन्य समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की प्ले ग्रुप/ प्री-नर्सरी, नर्सरी से कक्षा तीसरी तक के छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 06 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।


जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर. एस. बामनिया ने बताया कि उक्त अवधि में संबंधित कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालन स्थगित रहेगा, जबकि अन्य कक्षाएं पूर्व में जारी आदेशों एवं निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय पर संचालित होती रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।


JHABUA से काश्मीर मैडा की रिपोर्ट

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968