• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पन्ना मकर संक्रांति मेला की आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में हुई बैठक

मकर संक्रांति मेला की आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में हुई बैठक
➡️
पन्ना जिले के विभिन्न स्थानों पर आगामी 14 जनवरी, मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों में श्रद्धालुओं व जनसामान्य की आवश्यक सुविधाओं के मद्देनजर जरूरी तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई मकर संक्रांति मेला की तैयारी बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मंदिरों में साफ-सफाई व्यवस्था व अनुमानित भीड़ के दृष्टिगत यातायात व पार्किंग एवं सुरक्षा व पेयजल व्यवस्था इत्यादि के संबंध में निर्देशित किया गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि पन्ना तहसील अंतर्गत धरम सागर तालाब, सारंगधर मंदिर, बृहस्पति कुंड, शिव बाबा स्थल एवं केन नदी तट मड़ला मंे मकर संक्रांति मेला का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह गुनौर तहसील में जानकीरमण मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, बंधौरा एवं जलहरी मेला, देवेन्द्रनगर में मिढ़ासन नदी के तट पर एवं रूपझिर मेला, अमानगंज में हनुमान मंदिर द्वारी, बरबसपुरा मेला, सप्तनदी संगम पण्डवन एवं गंगाझिरिया मेला, पवई तहसील में मां कलेही मंदिर के समीप पतने नदी तट पर, हनुमान भाटा, चांदनपुर एवं धौरमिला मेला, शाहनगर में गंगाझिरिया मेला बिसानी, रैपुरा तहसील में शिवजी का मेला नांदचांद एवं पटपरनाथ मेला, अजयगढ़ तहसील में अजयपाल किला, बरियारपुर डैम, इचौलिया मेला धरमपुर, टिकुरहा मेला धरमपुर एवं केवटपुर मेला तथा सिमरिया तहसील में जलखंडी, अमहा, नयागांव एवं कुटेश्वर में मेला लगेगा।
MP #panna