• Mon. Jul 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

एटा ऑल इंडिया किसान यूनियन का धरना 10वें दिन भी जारी, प्रशासन मौन

एटा जलेसर ऑल इंडिया किसान यूनियन के बैनर तले 28 दुकानदारों एवं मजदूरों की रोजी-रोटी बचाने को लेकर किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज 10वें दिन भी लगातार जारी रहा।
धरना शुरू हुए दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन ने न तो किसानों की सुध ली और न ही मजदूरों की पीड़ा पर कोई संज्ञान लिया। इससे आंदोलनकारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि
“प्रशासन को दिया गया अल्टीमेटम अब समाप्त हो चुका है। यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को किसी भी दिन उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”
धरना-प्रदर्शन प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक चल रहा है।
धरने में प्रमुख रूप से सावरेन सिंह कुशवाहा, गुड्डी देवी, गायत्री देवी, रामबाबू, बेबी रानी, भगवान सिंह बघेल, सत्य प्रकाश, मुन्नी देवी, नसीम कुरैशी, जावेद कुरैशी, मनीष कुमार, वीरेंद्र पाल सिंह, ग्राम सेवक शर्मा, लेखराज सिंह, हरी बाबू, पिपल, मोहम्मद राशिद सहित अनेक किसान व मजदूर मौजूद रहे।

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका गया और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की
टोंक से एस रहमान। – टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..‌ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई बताते हुए घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका..
टीबी मुक्त भारत अभियान में अब माय भारत के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका, सीएमओ ने बनाया टीबी मुक्त भारत वॉलंटियर