रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख- बस्ती जनपद
दिनांक: 09 जनवरी 2026
बस्ती : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती पर मशरूम उत्पादन तकनीक पर पांच दिवसीय (दिनांक 5 से 9 जनवरी 2026) रोजगारपरक प्रशिक्षण के अंतिम दिन जनपद के भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ राज मंगल चौधरी ने प्रशिक्षणर्थियों को संबोधित करते कहां कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने और युवाओं, किसानों तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती द्वारा एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल करते हुए “मशरूम उत्पादन तकनीक” विषय पर रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रशिक्षण न केवल आयवर्धन का माध्यम है, बल्कि पोषण सुरक्षा एवं सतत कृषि की ओर एक मजबूत कदम भी है।
जनपद के 14 विकास खंडों मैं मशरूम उत्पादन की खेती दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिसमें हर्रैया कप्तानगंज बस्ती सदर दुबौलिया ब्लाक हब के रूप में मशरूम की खेती में अग्रसर है। निस्संदेह, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकास, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है।
उन्होंने उत्पादन चक्र, समय प्रबंधन एवं निरंतर उत्पादन की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैज्ञानिक विधि अपनाकर वर्ष भर मशरूम उत्पादन संभव है। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं फल सब्जी पौध का वितरण किया गया।
