• Fri. Aug 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

उत्तर प्रदेश शिवम् द्विवेदी
चाणक्य न्यूज़ इंडिया
प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान सूर्य की आराधना के पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी को खिचड़ी अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-कल्याण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्कर्ष का प्रतीक यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का संचार करे, भगवान भास्कर से यही प्रार्थना है।

मकर संक्रांति भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे देश के विभिन्न राज्यों में विविध नामों और परंपराओं के साथ श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जाता है।

यह विविधता भारत की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968