• Wed. Mar 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जालौन। वर्ष 1977 में तत्कालीन जालौन-गरौठा सीट से सांसद रहे रामचरण दोहरे का बुधवार की शाम निधन

जालौन पूर्व सांसद रामचरण दोहरे।

जालौन। वर्ष 1977 में तत्कालीन जालौन-गरौठा सीट से सांसद रहे रामचरण दोहरे का बुधवार की शाम निधन हो गया। लोगों ने उनके घर जाकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी।
जालौन नगर के तकरीबन छह किलोमीटर दूर छिरिया सलेमपुर गांव स्थित है। इस छोटे से गांव के रामचरण दोहरे स्थानीय छत्रसाल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता रहे हैं। एक ओर जहां उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम जमाया तो वहीं, दूसरी ओर राजनीति के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराया है। इमरजंेसी के बाद वर्ष 1977 में जनता पार्टी ने उन्हें तत्कालीन जालौन-गरौठा लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया और जनता ने उन पर विश्वास दिखाते हुए 1 लाख 87 हजार से अधिक वोटों से जिताकर उन्हें संसद भेजा। उस समय संसदीय क्षेत्र में लगभग 5 लाख से अधिक मतदाता थे। तब उन्होंने कांग्रेस पार्टी से हैट्रिक लगा चुके चौधरी रामसेवक को हराया था। बुधवार की शाम करीब चार बजे पूर्व सांसद रामचरण दोहरे का 88 वर्ष की आयु में गांव में ही उनका देहांत हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों को जाना शुरू हो गया। उनके दो बेटे राजकुमार और अनिल कुमार हैं। उनके तीन नाती अरूण गौतम, राजा गौतम और अतुल गौतम हैं।
जालौन से रणजीत गौतम