HTA रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: हटा में 40 लोगों ने किया ब्लड डोनेट
HTA स्वामीराज सेवा संस्थान द्वारा हटा सिविल अस्पताल में नौवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संस्थान पिछले 8 वर्षों से स्व. स्वामीराज सिंह पटेल की स्मृति में लगातार सेवा कार्य कर रही है। बीएमओ डॉ. उमाशंकर पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में निधि चौधरी एवं सौरभ चौधरी (दंपति) ने एक साथ रक्तदान कर प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में पूर्व जिप अध्यक्ष शिवचरण बड्डा व जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल ,डॉ आरपी कोरी, डॉ रविन्द्र चौधरी ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। शिविर को सफल बनाने में राजबहादुर पटेल, उदयभान पटेल, हर्ष पटेल सहित दमोह ब्लड बैंक से लेब टेक्नीशियन मनोज शर्मा, संजय प्यासी, मनीष श्रीवास्तव एवं अस्पताल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कुल 40 यूनिट रक्त दमोह जिला अस्पताल की टीम द्वारा संग्रहित किया गया। लखन दीक्षित, अनिल खंगार, देवेंद्र पटेल, ,चक्रेश जैन, राजेश सिंह लोधी, उमेश पटेल, कुंदन सिंह राजपूत, प्रेमशंकर पटेल, विपिन गुप्ता, राजन सिंह, अनुभव ताम्रकार, नीलेश सोनी, भानुप्रताप सिंह संजीव साहू, महेंद्र पटेल, सुनील विश्वकर्मा, अभय दक्षित, राकेश प्यासी सहित कुल 40 रक्तदाताओं में रक्तदान कर मानवता की सेवा में सहभगिता निभाई।
