जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख बस्ती जनपद
दिनांक: 2 फरवरी 2026
बस्ती: थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत 1 फरवरी 2026 को एक लड़की के साथ मो0 अहद पुत्र अहमद रजा सा0 इस्माइलपुर (छिबरा) थाना लालगंज जनपद बस्ती द्वारा डराते धमकाते, छेड़खानी करते हुए बलात्कार करने का प्रयास किया गया था, लड़की द्वारा शोर मचाने पर विपक्षी द्वारा गाली गुप्ता देते हुए भाग जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार व पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त मो0 अहमद को 2 फरवरी को दोपहर के समय लालगंज कुआनो नदी पुल के पास से हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक अनन्त कुमार मिश्रा , हेड कांस्टेबल पवनेश सिंह, हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती शामिल रहे।
