• Thu. Mar 5th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के आदतन अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कठोर कार्यवाही की जा रही है।

माह जनवरी 2026 में थाना गौरिहार अंतर्गत 2 आरोपियों की जमानत निरस्त, थाना नौगांव अंतर्गत 1 आरोपी के विरुद्ध जमानत निरस्ती प्रतिवेदन किया गया प्रस्तुत

जमानत पर रिहा होने के बाद शर्तों का उल्लंघन कर पुनः अपराध करने पर की गई कार्यवाही

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के आदतन अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कठोर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने सभी थाना प्रभारी को आदतन अपराधियों के जमानत पर रिहा होने के पश्चात जमानत शर्तों का उल्लंघन कर पुनः अपराध कारित करने वाले आरोपियों की जमानत निरस्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना गौरिहार द्वारा दो आदतन अपराधियों, जिनके द्वारा जमानत शर्तों का उल्लंघन कर अपराध पुनः कारित किया गया था, के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
1. उदयभान द्विवेदी पिता रामशरण द्विवेदी निवासी ग्राम गौरिहार जो अवैध हथियार, लूट, चोरी, हत्या जैसे 15 अपराधों में लिप्त है, जमानत पर रिहा होने के पश्चात नियमों का उल्लंघन कर 3 अपराध और कारित किए गए थे।
2. रवि उर्फ रविंद्र पिता पप्पू उर्फ सुरेश अहिरवार निवासी ग्राम गहबरा जो चोरी, अवैध हथियार, हत्या का प्रयास, लूट का प्रयास, जैसे 13 अपराधों में लिप्त है, जमानत पर रिहा होने के पश्चात 2 अपराध और कारित किए गए थे।
प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा उक्त दोनों आदतन अपराधी की जमानत निरस्त की गई है।

इसी क्रम में थाना नौगांव अंतर्गत आरोपी राहुल सोनी पिता राम किशोर सोनी निवासी न्यू कॉलोनी नौगांव जो जबरन वसूली, अवैध हथियार, मारपीट जैसे 6 अपराधों में लिप्त है, द्वारा जमानत पर रिहा होने के पश्चात नियमों का उल्लंघन कर पुनः अपराध कारित किया गया था। आरोपी के विरुद्ध जमानत निरस्ती प्रतिवेदन माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है

छतरपुर पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।