• Wed. Feb 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।*

*जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।*

सुलतानपुर 07 फरवरी/जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक चारू निगम व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा आए हुए फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित अधिकारियों को किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माणाधीन देवार घाट सेतु पहुंच मार्ग/सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का लिया गया जायजा।*

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन विभागों की शिकायतें आज प्राप्त हुई हैं, उन विभागों के अधिकारी सन्दर्भित प्रकरण को गंभीरता से देखे और उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल मौके पर जाकर मौका मुआयना कर शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महोदय के समक्ष कुल-169 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 22 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कराया गया। शेष शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ससमय निस्तारण कर कृत कार्यवाही से अवगत करायें। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कादीपुर में अतिरिक्त कक्षा, कक्ष एवं मल्टीपरपज हॉल के निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण
सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माणाधीन देवार घाट सेतु पहुंच मार्ग/सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का लिया गया जायजा।*
जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील कादीपुर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*