• Wed. Jul 15th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

औरैया समय से पहले बंद मिला प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर

औरैया जिले की विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत गैली के मजरा शिवरा स्थित प्राथमिक विद्यालय शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे ताला बंद मिला। स्कूल बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने जीपीएस कैमरे से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय अक्सर बंद रहता है। बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई नहीं मिल पा रही है। गांव निवासी गोलू यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो गेट बंद मिला और उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। उनका कहना है कि सप्ताह में दो-तीन दिन ही विद्यालय खुलता है। शिक्षक आते हैं, उपस्थिति दर्ज करते हैं और बच्चों को छुट्टी बताकर चले जाते हैं।
विद्यालय में प्रधानाध्यापक दीपक श्रीवास्तव तथा सहायक अध्यापक मुकेश सिंह और संदीप सेंगर तैनात हैं। ग्रामीणों के अनुसार रसोइया ने भी बच्चों से कह दिया कि आज छुट्टी है, जबकि उस दिन कोई सरकारी अवकाश घोषित नहीं था।
ग्रामीण दिनेश ने आरोप लगाया कि आएदिन बच्चों को बिना पढ़ाई कराए लौटा दिया जाता है। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में रोष है।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नवजात की मौत पर अस्पताल पर प्रशासन का शिकंजा सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में इमरजेंसी गेट और रैंप नहीं मिला, सीसीटीवी फुटेज, स्टाफ का ब्योरा व स्वीकृत मानचित्र तलब
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब निवासी अमित राय एवं डिंपल राय को आज गाजीपुर पुलिस के द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। सभी अटकलों पर विराम लग गया। 1 जुलाई को को गाजीपुर के एक कालोनी में भोर में कुछ लोग के द्वारा प्रवीण राय के घर पर गोली चली थी उस में अमित राय और गोल्डन का नाम आया था उसी क्रम में आज इन दोनों की गिरफ्तारी
मानटाउन थाना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, तेज आवाज में स्पीकर बजाने वाला चालक भी दबोचा
8 thoughts on “औरैया समय से पहले बंद मिला प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर”

Comments are closed.