• Thu. Oct 1st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में बेला पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भदौरा मोड़ के पास से पकड़कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वादी की तहरीर पर 13 फरवरी को थाना बेला में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में ग्राम महू थाना बेला निवासी पुनीत चौबे उर्फ शिवशंकर (34) पुत्र नरेश चंद्र चौबे को आरोपी बनाया गया था। जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम, उपनिरीक्षक कमल सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।