जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरों प्रमुख- बस्ती जनपद
दिनांक- 18 मार्च 2026
बस्ती। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बस्ती के कलेक्टेªट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों उपस्थिति रही। सजीव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर आधारित नवनिर्माण के नव वर्ष पुस्तक का विमोचन, लघु फिल्म, गेट्स आफ न्यू उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन तथा विभिन्न योजनाओं एवं नवनिर्माण के नव वर्षो की प्रगति पर आधारित पुस्तको एवं डाक्यूमेन्ट्री का अवलोकन किया गया।
कलेक्टेªट सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के पश्चात् अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यो, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समग्र विकास की सराहना की। उन्होने कहा कि पिछले नव वर्षो में प्रदेश के विकास के नये आयाम स्थापित किए है और विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुॅचा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, पूर्व विधायक दूधराम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संयुक्त रूप से विश्व श्रम सम्मान योजनान्तर्गत ट्रेड कुम्हार में श्रीमती सुनीता, खेदू, प्रेमचन्द्र, बेचू व अनिल तथा राजमिस्त्री में जयप्रकाश गुप्ता, महावीर कीर्ति कुमार व अजय कुमार को टूलकिट तथा प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजनान्तर्गत लाभार्थी श्यामा देवी, प्रमिला, शीला, आशा, विमला, क्रान्ति, लक्ष्मी, गंगावती, लीलावती, उर्मिला, जटाशंकर, धर्मेन्द्र, शाहजहॉ, आशा, विन्ध्यवासिनी, ओम प्रकाश, शारदा व शीला तथा मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत (ग्रामीण) लाभार्थी श्रीदेवी, अनीला, सुमन व कमलावती को आवास प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग बच्चें केशरीनन्दन, शिवा गुप्ता, आकांक्षा, मो. नोमान, आलिया, रेशमा को विभिन्न प्रकार के उपकरण टूलकिट तथा सामान्य बच्चे रविन्द्र, सलमान व आफरीन को पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत कपिल देव शुक्ला, रामभवन को 22वी किश्त दी गयी। सीएम युवा उद्यमी योजनान्तर्गत दीपक गुप्ता को 04 लाख का डेमो चेक, आर सेटी के तहत प्रर्मिला, अभी वर्मा, चन्दा, रोशनी, अनुष्का व सरिता को ब्यूटी पार्लर प्रमाण पत्र दिया गया।
उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत सूरज स्वयं सहायता समूह, जय मा दुर्गा स्वयं सहायता समूह, ज्योति स्वयं सहायता समूह, गौतम बुद्ध स्वयं सहायता समूह, जय भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह को आरएफ/सीआईएफ/सीसीएल हेतु स्वीकृत धनराशि 330000 चेक के माध्यम से वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, पीडी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी राजेश यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अरूण गुप्ता, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, अखण्ड प्रताप सिंह, दिव्यांशु सहित संबंधित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहें।
