• Sat. Mar 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने व त्वरित निष्पक्ष एंव गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दिया गया निर्देश

रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरों प्रमुख – बस्ती जनपद
दिनांक- 28 मार्च 2026

बस्ती। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद राजभर द्वारा 28 मार्च 2026 राजस्व टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया | समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों व समस्याओं को अत्यन्त गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुन कर भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, रास्ता-नाली व अन्य प्रकृति की प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया एवं शेष शिकायतों के समयबद्ध,त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया | क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा फरियादियों से संवाद करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया गया कि पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा मिलकर उनकी हर संभव सहायता किया जाएगा एवं किसी भी गरीब-आमजन को न्याय पाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा | थाना समाधान दिवस के सफल आयोजन से क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी |

अन्य ख़बरें