• Mon. Mar 30th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा दो घायल

औरैया जिले में अछल्दा-महेवा मार्ग पर छछूंद गांव के पास तार से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा। हादसे में ट्रक चालक राजू और क्लीनर विकास हुए घायल। दोनों घायलों को ट्रक की केबिन में फंसा देख मौके पर मचा हड़कंप। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अछल्दा पंकज मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को ट्रक से निकला बाहर। एम्बुलेंस की मदद से दोनों को अछल्दा सीएचसी कराया गया भर्ती। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत पर डॉक्टर बनाए हुए हैं निगरानी।