रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरों प्रमुख – बस्ती जनपद
दिनांक- 04 अप्रैल 2026
बस्ती। आपूर्ति विभाग व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर 3 अप्रैल 2026 को अभियुक्त संत कुमार पुत्र रामकृपाल निवासी बड़ेबन सल्लू कबाड़ी के पास थाना कोतवाली व संतोष पुत्र जयराम निवासी मरवटिया साउघाट थाना कोतवाली को बस्ती टोल प्लाजा से 200 मी0 पहले सन इण्डेन एजेंसी के पास से डिलीवरी वैन व उसमें रखे 19 (3 खाली व 16 भरे) सीलेन्डर के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्तों से सन इण्डेन एजेंसी का डिलेवरी वाहन, 14.2 kg के घरेलू गैस इण्डेन के 19 सिलेंडर (3 खाली व 16 भरे) बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ए.आर.ओ अशोक कुमार मिश्र ,पूर्ति निरीक्षक सदर प्रवीण कुमार पाण्डेय, पूर्ति निरीक्षक कुदरहा अनुराग श्रीवास्तव,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचन्द व पुलिस टीम शामिल रही।
