• Mon. May 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

मेरठ-सहारनपुर में जमकर ओले गिरे, सफेद चादर बिछी:प्रयागराज में पीपा पुल बह गया, यूपी के 30 शहरों में आंधी-बारिश

ByAshok Mishra

Apr 8, 2026
मेरठ-सहारनपुर में जमकर ओले गिरे, सफेद चादर बिछी:प्रयागराज में पीपा पुल बह गया, यूपी के 30 शहरों में आंधी-बारिशमेरठ-सहारनपुर में जमकर ओले गिरे, सफेद चादर बिछी:प्रयागराज में पीपा पुल बह गया, यूपी के 30 शहरों में आंधी-बारिश

यूपी में बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर और अलीगढ़ समेत 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर और लखीमपुर में दोपहर बाद ओले गिरे। शाम 5 बजे के बाद हरदोई, सहारनपुर में भी ओले गिरने से सड़क-खेतों में सफेद चादर बिछ गई।

प्रयागराज के मेजा में गंगा फेरी घाट पर बना पांटून (पीपा) पुल पानी के तेज बहाव में बह गया। बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मुजफ्फरनगर में 20 फीट सड़क धंस गई। ग्रामीण इलाकों में कई जगह खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल डूब गई।

मौसम विभाग ने आज 47 जिलों में बारिश और 9 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

योगी ने किसानों के नुकसान को लेकर अफसरों को 24 घंटे में सर्वे के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुआवजा दिलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें