• Sun. May 31st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतरीन काम किया/चौहान।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान

ByAshok Mishra

Apr 12, 2026

टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतरीन काम किया/चौहान।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने सैनी छात्रावास टोंक में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।चौहान ने कहा कि महात्मा फुले ने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा, दलितों के उत्थान और सामाजिक समानता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।उन्होंने जाति व्यवस्था, छुआछूत और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। इसके लिए उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी गई थी।उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन हमें समानता और शिक्षा के प्रति जागरूक करता है। उनकी जयंती के अवसर पर उनके विचारों को याद किया जाता है और समाज में उनकी शिक्षाओं को फैलाने के लिए प्रेरित करने का काम किया जाता है।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी, शैलेन्द्र चौधरी, तरुण टिक्कीवाल, पांचूलाल सैनी, भगवान दास सैनी,श्री राम बडीवाल, हेमंत सैनी, सुभाष सैनी,अजय सांखला, राजेश सैनी, कमलेश सैनी,कालू सैनी, प्रभु लाल खरोलिया,पीरू सैनी, भजनलाल सैनी, शंकर सैनी,तेजमल खरोलिया, रामदयाल सैनी, कान्हा पेंटर, रामलाल सैनी,रामधन सैनी,आशा सैनी, कीर्ति सैनी, प्रिया सैनी, शंकर धुवारिया, सहित अन्य उपस्थित रहे।।

टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतरीन काम किया/चौहान।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान
टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतरीन काम किया/चौहान।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968