• Sun. Apr 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अपना दल एस जिला कार्यालय पर मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती; सामाजिक न्याय का लिया संकल्प*

ByNews Editor

Apr 12, 2026
अपना दल एस जिला कार्यालय पर मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती; सामाजिक न्याय का लिया संकल्प*अपना दल एस जिला कार्यालय पर मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती; सामाजिक न्याय का लिया संकल्प*

उरई (जालौन): आज जनपद जालौन के जिला कार्यालय पर अपना दल (सोनेलाल) के तत्वावधान में महान समाज सुधारक, विचारक और सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती अत्यंत गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी ने की।


​इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज के वंचित, पिछड़े और दलित वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नारी शिक्षा और सामाजिक समानता की जो मशाल जलाई थी, उसे आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
​विधानसभा अध्यक्ष उरई ब्रजेश सधारा ने कहा कि ज्योतिबा फुले जी के विचार आज के समय में भी प्रासंगिक हैं और पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: इस अवसर पर प्रांजुल पटेल, कृषक कुशवाहा खुदारी, सचिन कुशवाहा खुदारी, डॉ. हरगोविंद कुशवाहा बर्द, उस्मान अंसारी, अकबर मंसूरी, विशाल कुशवाहा, कृष्णगोपाल सिंह, रोहित कुशवाहा, रामबाबू कुशवाहा (पियानिरंजनपुर), आदित्य कुशवाहा (छोना), धर्मेंद्र प्रधान (बरहा), एडवोकेट लोकेंद्र कुशवाहा (भंगा) सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हाईकोर्ट ने कहा-दिव्यांगता जांच के लिए बार-बार नहीं बुला सकते:

अपना दल एस जिला कार्यालय  पर मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती; सामाजिक न्याय का लिया संकल्प*
अपना दल एस जिला कार्यालय पर मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती; सामाजिक न्याय का लिया संकल्प*