• Sun. Apr 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

एस रहमान।चेक बाउंस मामले में आरोपी दोषी -/ कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा व 11 लाख का जुर्माना ।

ByNews Editor

Apr 26, 2026
एस रहमान।चेक बाउंस मामले में आरोपी दोषी -/ कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा व 11 लाख का जुर्माना ।

उनियारा/टोंक। न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उनियारा डॉ. सुरभि सिंह की अदालत ने चेक अनादरण (बाउंस) के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी बनवारी लाल मीणा पुत्र लखमाराम मीणा निवासी खेड़ली बालाजी तहसील अलीगढ़ जिला टोंक को एक वर्ष के साधारण कारावास एवं 11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) के अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया गया है।


प्रकरण के अनुसार परिवादी लोकेश कुमार मीणा निवासी खेड़ली बालाजी, थाना अलीगढ़, जिला टोंक द्वारा प्रस्तुत परिवाद में बताया गया कि आरोपी द्वारा देय राशि के भुगतान हेतु दिया गया चेक बैंक में प्रस्तुत करने पर अनादरित (बाउंस) हो गया। नियमानुसार नोटिस देने के बावजूद आरोपी द्वारा निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन रहा। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर न्यायालय ने पाया कि आरोपी ने विधिक दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरती और चेक अनादरण का अपराध संदेह से परे सिद्ध हुआ। इस पर न्यायालय ने आरोपी को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दोषी ठहराते हुए उक्त सजा सुनाई। अदालत ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि अर्थदंड की राशि में से परिवादी को क्षतिपूर्ति (मुआवजा) दिलाया जाएगा।साथ ही आरोपी द्वारा पूर्व में बिताई गई हिरासत अवधि को सजा में समायोजित करने तथा जमानत बांड निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह निर्णय चेक बाउंस जैसे मामलों में समय पर भुगतान और कानूनी जिम्मेदारी निभाने के महत्व को रेखांकित करता है।एस रहमान।चेक बाउंस मामले में आरोपी दोषी -/ कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा व 11 लाख का जुर्माना ।

अन्य ख़बरें