• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

यूपी-बिहार-कर्नाटक में 2 दिन में आंधी-बारिश से 32 मौतें:हिमाचल में ग्लेशियर टूटकर सड़क पर गिरा; राजस्थान-महाराष्ट्र में पारा 44°C पार

ByAshok Mishra

May 1, 2026

पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड में आंधी-बारिश और ओले गिरने से तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई।

यूपी में गुरुवार को पिछले दो दिनों के दौरान आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई। बिहार में भी 5 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार रात तेज बारिश और आंधी के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में गुरुवार को पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर अचानक सड़क पर गिर गया। इस दौरान वहां सड़क से बर्फ हटाने में जुटे कर्मचारी और मजदूरों ने भागकर किसी तरह जान बचाई।

हालांकि, राजस्थान और महाराष्ट्र में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। गुरुवार को महाराष्ट्र का चंद्रपुर देश में सबसे गर्म जगह रही। यहां तापमान 44.6°C दर्ज हुआ। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में 44°C तापमान रहा।

मई:

  • पाकिस्तान से सटे राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी बारिश का भी अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है।
  • सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

3 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी।
  • बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है। वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968