• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पुलिस अपुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम एवं श्रम विभाग टीम जनपद हाथरस द्वारा बाल श्रम/बाल भिक्षावृति/नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर 04 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया । ‼️धीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम एवं श्रम विभाग टीम जनपद हाथरस द्वारा बाल श्रम/बाल भिक्षावृति/नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर 04 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया । ‼️

ByAshok Mishra

May 13, 2026

अवगत कराना है कि आज दिनांक 12.05.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार एवं नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार के कुशल निर्देशन में शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम एवं श्रम विभाग टीम हाथरस द्वारा बाल श्रम/बाल भिक्षावृति/नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत दुकानों, मेडिकल स्टोर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार आदि स्थानों पर चेकिंग की गई । चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग दुकानों/स्थानों पर 04 नाबालिक बच्चे बालश्रम करते पाये गये, जिन्हे रेस्क्यू कर बालश्रम से मुक्त कराकर चिकित्सा परीक्षण के उपरान्त सीडब्ल्यूसी(CWC) के समक्ष पेश किया गया । सीडब्ल्यूसी(CWC) द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में नाबालिग बच्चों से बालश्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया । श्रमविभाग द्वारा दुकानदारों के खिलाफ नोटिस देकर आवश्यक कार्यवाही की गयी । अभियान के दौरान आम जनमानस को बालश्रम/बाल भिक्षावृति न कराने, नशा न कराने तथा बच्चो को शिक्षित करने हेतु जागरूक किया गया ।

अभियान के दौरान थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) प्रभारी निरीक्षक अरविन्द् कुमार राठी मय टीम एवं श्रम विभाग हाथरस की टीम मौजूद रहें ।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968