• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पलाई रोड पर अवैध शराब के बड़े जखीरे के साथ युवक गिरफ्तार, देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर की भारी करीब एक लाख रुपए की खेप जब्त, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

ByAshok Mishra

May 13, 2026

नियारा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने पलाई से नैनवां जाने वाले पुराने रोड पर दबिश देकर एक युवक को शराब के बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सैकड़ों पव्वे देशी और अंग्रेजी शराब, बीयर की बोतलें और केन बरामद किए गए हैं। जिनके करीब कीमत करीब एक लाख रुपए है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उनियारा थाना पुलिस की टीम उपनिरीक्षक रतनलाल के नेतृत्व में गश्त, निगरानी बदमाशान तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए निकली हुई थी। इस दौरान पलाई चौराहे पर वृत्ताधिकारी उनियारा से सूचना मिली कि पलाई से नैनवां जाने वाले पुराने रोड पर एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम जब पलाई-नैनवा रोड स्थित आशाराम मीणा के मकान के सामने पहुंची तो वहां एक युवक शराब की पेटियों के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बुद्धी प्रकाश पुत्र गणेश बैरवा निवासी कचरावता थाना नगरफोर्ट जिला टोंक बताया।
पुलिस ने जब उसके पास रखी शराब के संबंध में लाइसेंस या अनुज्ञापत्र मांगा तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर शराब की पेटियों की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने जब्त सामग्री में पांच पेटी देशी शराब के 240 पव्वे, चार पेटी ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड के 192 पव्वे, टरबो स्ट्रॉन्ग बीयर की 36 बोतलें, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर की 56 बोतलें, कार्ल्सबर्ग एलीफेंट स्ट्रॉन्ग बीयर के 12 केन, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर के 24 केन, रॉयल स्टेज शराब के 22 पव्वे और 10 हाफ बोतलें, ड्राईजीन शराब के 48 पव्वे, मैकडोल व्हिस्की के 12 पव्वे, मैजिक मूवमेंट शराब के 13 पव्वे तथा ऑल सीजन शराब के 13 पव्वे बरामद किए गए।
पुलिस ने नियमानुसार प्रत्येक ब्रांड की शराब के सैंपल लेकर उन्हें सील किया। इसके बाद शराब की खेप को जब्त कर आरोपी बुद्धी प्रकाश बैरवा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं
इस मामले में राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक जगदीश को सौंपी गई है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968