गंगा दशहरा के पावन अवसर पर थाना प्रभारी सहपऊ श्री मयंक चौधरी द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में आमजन हेतु शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को शीतल शरबत पिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हमेशा जनसेवा एवं समाजहित के कार्यों के लिए तत्पर रहती है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।‼️
