साउथ के जाने-माने एक्टर प्रकाश राज ने फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के चाय बेचने वाले दावे पर सवाल उठाते हुए, आपत्तिजनक बातें कही हैं।
दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए लिखा था, मुझे पूरा यकीन है कि मोदी न तो चाय बेचने वाले थे और न ही भिखारी थे, वह पैदाइशी झूठे हैंइस पर प्रकाश राज ने रिएक्ट करते हुए लिखा है, मुझे नहीं पता कि उन्होंने कभी चाय बेची थी या भीख मांगी थी या नहीं। लेकिन मैं उनके झूठों का गवाह रहा हूं। बताइए मेरी इस बात से कौन कौन सहमत है। सिर्फ पूछ रहा हूं।
प्रकाश राज की हुई आलोचना
नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान के बाद प्रकाश राज की जमकर आलोचना हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, “जब किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई ठोस बात नहीं मिलती और आप उस पर शारीरिक रूप से भी हमला नहीं कर सकते, तब आप उसके चरित्र हनन और तंज कसने का सहारा लेने लगते हैं।”
