उत्तराखंड में कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत (रैपिड रेल) के विस्तार के लिए सर्वे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है और इसके लिए बजट का भी प्रावधान किया गया है।
यदि प्रस्तावित दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत कॉरिडोर और निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना समय पर पूरी होती हैं, तो दिल्ली से बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है। श्रद्धालु दिल्ली से महज 2.5 से 3 घंटे में ऋषिकेश पहुंच सकेंगे और वहां से ट्रेन द्वारा लगभग 2 घंटे में कर्णप्रयाग तक का सफर तय कर पाएंगे।
वर्तमान में दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में 5 से 6 घंटे और आगे पहाड़ी मार्गों में लंबा समय लगता है। नई रेल परियोजनाओं के बाद कुल यात्रा समय में करीब 7 घंटे तक की बचत संभव मानी जा रही है।
125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में सात प्रमुख स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं और इसका अधिकांश हिस्सा सुरंगों व पुलों से होकर गुजरेगा। इससे चारधाम यात्रा, पर्यटन, स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और रोजगार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। ✨
#NamoBharat #RishikeshKarnprayagRail #CharDhamYatra #Badrinath #Kedarnath #Uttarakhand #Devbhoomi #UttarakhandNews #BreakingNews #विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
