• Sat. Oct 24th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

आगामी कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास के दृष्टिगत लम्भुआ एवं बल्दीराय सर्किल में पीस कमेटी की बैठक आयोजित*

सुलतानपुर

*आगामी कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास के दृष्टिगत लम्भुआ एवं बल्दीराय सर्किल में पीस कमेटी की बैठक आयोजित*

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में आगामी कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी लम्भुआ द्वारा थाना चांदा तथा क्षेत्राधिकारी बल्दीराय व एसडीएम बल्दीराय द्वारा थाना बल्दीराय पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, डीजे संचालकों एवं संभ्रांत नागरिकों को शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, डीजे संबंधी निर्धारित मानकों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

*सर्किल ऑफिसर्स द्वारा सभी से कांवड़ यात्रा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।*

अन्य ख़बरें