• Fri. Jul 24th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अभिजीत दीपके का आरोप- भाजपा के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे:पुलिस के खिलाफ नारे लगे; कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई

ByAshok Mishra

Jul 23, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार सुबह से ही हजारों लोग वहां जमा हैं। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भाजपा के भेजे गुंडे प्रदर्शनकारियों के बीच आकर पत्थरबाजी कर रहे हैं।

दरअसल गुरुवार रात को जंतर-मंतर से एक किमी दूर पुलिस और प्रदर्शनकारी में झड़प हुई थी। पुलिस पर पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज किया गया था। इसमें 2 ACP समेत 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। एक जनहित याचिका में अपील की गई थी कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली को बंधक बना दिया है। कई सड़कें बंद हैं और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने कहा कि ठीक है, कल सुनवाई होगी।कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। एक जनहित याचिका में अपील की गई थी कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली को बंधक बना दिया है। कई सड़कें बंद हैं और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने कहा कि ठीक है, कल सुनवाई होगी। वकील बरुण कुमार सिंहा ने यह याचिका दाखिल की थी।धवार रात 8:30 बजे के करीब छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया। इस हमले में एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें