• Fri. Jul 31st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार रात हुई छापेमारी में पुलिस ने कथित तौर पर ₹28.5 करोड़ से अधिक नकदी और करीब 15 किलो सोना बरामद किया है। सोने की अनुमानित कीमत करीब

ByAshok Mishra

Jul 31, 2026

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार रात हुई छापेमारी में पुलिस ने कथित तौर पर ₹28.5 करोड़ से अधिक नकदी और करीब 15 किलो सोना बरामद किया है। सोने की अनुमानित कीमत करीब ₹21.5 करोड़ बताई गई है। इस तरह जब्त नकदी और सोने की कुल कीमत लगभग ₹50 करोड़ आंकी जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बरामद नोटों की संख्या इतनी अधिक थी कि उनकी गिनती के दौरान पांच करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं। पुलिस ने मामले में मिनार मंडल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वह पहले राज्य परिवहन विभाग में बस ड्राइवर था और बाद में स्टोन कारोबार से जुड़ गया।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिनार मंडल जो पूर्व में एक बस ड्राइवर था उसके ठिकाने पर छापेमारी की। शुरुआती तलाशी में करीब ₹20 करोड़ नकद मिलने की बात सामने आई। पूरी रात चली गिनती के बाद नकदी का आंकड़ा बढ़कर लगभग ₹28.5 करोड़ पहुंच गया।

इसके अलावा पुलिस ने कथित तौर पर एक-एक किलो के 14 गोल्ड बार और 100-100 ग्राम के 10 गोल्ड बिस्किट भी बरामद किए। इनका कुल वजन करीब 15 किलो बताया गया है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें