मोदी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी, आर्थिक अपराध और घुसपैठ के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे बढ़ रही है।
अब पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। साथ ही, यहाँ चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड स्थापित होने से सीमा पूरी तरह सुरक्षित और अभेद्य बनेगी।
