• Wed. Aug 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*28वीं अन्तर्जनपदीय लखनऊ जोन एथलेटिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के प्रथम दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 12, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, सुलतानपुर में आयोजित 28वीं अन्तर्जनपदीय लखनऊ जोन एथलेटिक क्लस्टर (महिला/पुरुष) एथलेटिक एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 के प्रथम दिन विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों से प्रतिभाग कर रहे महिला एवं पुरुष पुलिस खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल कौशल एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।

*प्रथम दिवस की प्रमुख स्पर्धाओं के परिणाम*

*1. 100 मीटर महिला वर्ग*
प्रथम – म0का0 रिंकी पाल, लखनऊ – 13.07 सेकण्ड
द्वितीय – म0का0 जेसिका पाल, लखनऊ – 13.09 सेकण्ड
तृतीय – म0का0 नेहा, खीरी – 16.06 सेकण्ड

*2. शॉट पुट महिला वर्ग*
प्रथम – म0का0 विभा तिवारी, उन्नाव – 7.15 मीटर
द्वितीय – म0का0 मंजू गुप्ता, लखनऊ – 6.35 मीटर
तृतीय – म0का0 मोनिका, सुलतानपुर – 5.95 मीटर

*3. शॉट पुट पुरुष वर्ग*
प्रथम – आ0 ललित कुमार, अम्बेडकरनगर – 8.91 मीटर
द्वितीय – आ0 प्रिंस यादव, सुलतानपुर – 8.65 मीटर
तृतीय – हे0का0 रणविजय यादव, सुलतानपुर – 8.65 मीटर

*4. लॉन्ग जम्प महिला वर्ग*
प्रथम – म0का0 आमना रावत, सुलतानपुर – 3.35 मीटर
द्वितीय – म0का0 मंजू गुप्ता, लखनऊ – 3.03 मीटर
तृतीय – म0का0 आरस्तवी, सुलतानपुर – 2.85 मीटर

*5. लॉन्ग जम्प पुरुष वर्ग*
प्रथम – आ0 मो0 शाह रुख, लखनऊ – 5.97 मीटर
द्वितीय – आ0 अरुण कुमार, बाराबंकी – 5.30 मीटर
तृतीय – आ0 रामप्रकाश सरोज, लखनऊ – 5.06 मीटर

*6. डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग*
प्रथम – आ0 प्रशान्त पाण्डेय, अम्बेडकरनगर – 23.29 मीटर
द्वितीय – आ0 योगेश कुमार, सुलतानपुर – 21.70 मीटर
तृतीय – हे0का0 प्रदीप नारायण मिश्रा, सुलतानपुर – 18.39 मीटर

*7. ट्रिपल जम्प महिला वर्ग*
प्रथम – म0का0 दीपाली, हरदोई – 6.95 मीटर
द्वितीय – म0का0 भावना, सुलतानपुर – 6.54 मीटर
तृतीय – म0का0 वन्दना, हरदोई – 5.94 मीटर

*8. ट्रिपल जम्प पुरुष वर्ग*
प्रथम – आ0 हरिओम, अम्बेडकरनगर – 9.59 मीटर
द्वितीय – आ0 अभिषेक चौधरी, सुलतानपुर – 9.09 मीटर
तृतीय – आ0 अरुण कुमार, बाराबंकी – 8.67 मीटर

*9. डिस्कस थ्रो महिला वर्ग*
प्रथम – म0का0 विभा तिवारी, उन्नाव – 15.65 मीटर
द्वितीय – म0का0 मंजू गुप्ता, लखनऊ – 13.64 मीटर
तृतीय – म0का0 रूबी, सुलतानपुर – 11.40 मीटर

*प्रथम दिवस की प्रतियोगिताओं में सुलतानपुर पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा भी विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक/स्थान प्राप्त किए गए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।*

*सुलतानपुर पुलिस द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को आगामी स्पर्धाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता के आगामी दिवसों में एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग की अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।*

अन्य ख़बरें