• Wed. Aug 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अनुपम शुक्ला के निर्देश पर आज ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने महिला जिला अस्पताल के सामने और अन्य इलाकों में संचालित कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आईजीआरएस (प्ळत्ै) पर मिली

ByAshok Mishra

Aug 12, 2026
अनुपम शुक्ला के निर्देश पर आज ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने महिला जिला अस्पताल के सामने और अन्य इलाकों में संचालित कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आईजीआरएस (प्ळत्ै) पर मिली एक शिकायत के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि कई दुकानें फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में और नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा फर्मों की जांच की गयी जिसमें सिंह मेडिकल स्टोर, मिश्रा मार्केट, कोतवाली गाजीपुर, पटेल मेडिकल स्टोर, गाजीपुर, हिंद मेडिकल स्टोर, लालदरवाजा, शांति फार्मा, महिला जिला अस्पताल के सामने, सिंध मेडिकल स्टोर, जिला अस्पताल के सामने, ओम साई मेडिकल स्टोर, रौजा गाजीपुर की जॉच किया गया।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। महिला जिला अस्पताल के सामने स्थित सिंह मेडिकल स्टोर पर जांच के समय फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला, जो कि नियमों का गंभीर उल्लंघन है। ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट-1940 और नियमावली-1945 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित निर्देश देते हुए कहा कि दुकान की सफाई परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, बिल जनरेशन मरीजों को दवाओं की बिक्री का नियमित सेल इनवॉइस (पक्का बिल) अनिवार्य रूप से दिया जाए, फार्मासिस्ट की मौजूदगी बिना फार्मासिस्ट के दवाओं की बिक्री न की जाए, साथ ही साथ मेडिकल स्टारों पर सत् प्रतिशत सीसी टी0वी0 कैमरा  लगाने का निर्देश दिया। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने सभी दवा विक्रेताओं को कड़े लहजे में चेतावनी दी कि मरीजों या उनके तीमारदारों (परिजनों) के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में किसी भी मेडिकल स्टोर के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलती है, तो संबंधित फर्म के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर सभी संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को 7 कार्य दिवसों (ॅवतापदह क्ंले) के भीतर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है ।
……… उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर…….

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968