• Tue. Aug 18th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दिव्या देशमुख-गायत्री गोपीचंद समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड:12 साल में पहली बार खेल रत्न किसी को नहीं; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

ByAshok Mishra

Aug 18, 2026

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इनमें चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व तृषा जॉली जैसे नाम शामिल हैं।

मंत्रालय ने इस बार किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नहीं चुना है। यह 12 साल में पहला मौका है जब खेल रत्न अवॉर्ड के लायक कोई खिलाड़ी नहीं समझा गया। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था।

फुटबॉल के दिग्गज आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में चुना गया है। वे 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।चेस में दिव्या देशमुख और विदित गुजराती को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दिव्या ने 2025 में FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वह भारत की प्रमुख महिला चेस खिलाड़ियों में शामिल हैं।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें