• Sat. Aug 15th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दिनांक 14/08/2026 को स्वतंत्रता दिवस -2026 के उपलक्ष्य में 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी के अंतर्गत आने वाले सशस्त्र सीमा बल के

ByAshok Mishra

Aug 15, 2026

दिनांक 14/08/2026 को स्वतंत्रता दिवस -2026 के उपलक्ष्य में 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी के अंतर्गत आने वाले सशस्त्र सीमा बल के अठमोहन कैम्प से नायकटोला कैम्प तक सैनिक रोड पर “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत बाईक रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री निशित कुमार उज्जवल (भारतीय पुलिस सेवा), महानिरीक्षक,सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय पटना एवं श्री सरोज कुमार ठाकुर (भारतीय पुलिस सेवा)उपमहानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय मुजफ्फरपुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। बाईक रैली बड़हरवा, महुवा, कौरैया होते हुए बेलदरवामठ कम्पनी के नायकटोला कैम्प तक गयी। बाइक रैली में सशस्त्र सीमा बल के जवानों तथा सीमा क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया। बाइक रैली का उद्देश्य सीमा पर बसे ग्रामीणों के बीच हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् तथा भारत माता की जय के उदघोष से हुआ। इस मौके पर बेलदरवामठ कम्पनी कमांडर आकाश यादव, सहायक कमांडेंट, कौरेया कम्पनी कमांडर शिवांगिनी राय, नायकटोला बीओपी कमांडर उ०नि० प्रफुल्ल तिवारी , स०सी०ब० के बहादुर जवान तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सभी के द्वारा तिरंगा एवं “वन्दे मातरम्” रैली कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
उक्त कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें