• Mon. Sep 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पुलिस अधीक्षक MAHARAJGANJ ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ की वार्ता

पुलिस अधीक्षक MAHARAJGANJ ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ की वार्ता, जनहित एवं सकारात्मक पुलिसिंग के प्रसार पर हुई चर्चा*

चाणक्य न्यूज़ इंडिया महराजगंज यूपी।


*MAHARAJGANJ।* 20.09.2026 को पुलिस अधीक्षक MAHARAJGANJ शक्ति मोहन अवस्थी (IPS)* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, MAHARAJGANJ में जनपद के सक्रिय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ वार्ता की गई। वार्ता के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित से जुड़ी सूचनाओं, जनजागरूकता एवं सकारात्मक पुलिसिंग को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद को और अधिक सुदृढ़ करने तथा सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग पर भी चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से तथ्यपरक एवं जिम्मेदार सामग्री के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने में सहयोग की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ सहित जनपद के सक्रिय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स उपस्थित रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968