WEST BENGAL अंडाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन
रिपोर्टर – पुष्पा शॉऊ
स्थान – अंडाल, पश्चिम बर्दवान, WEST BENGAL
WEST BENGALके मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रविवार को पुरुलिया जिले के प्रवास के दौरान अंडाल स्थित काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचे। विशेष विमान से WEST BENGAL एयरपोर्ट पहुंचने पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पर पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने उनकी अगवानी की।

इस मौके पर पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घोरुई और आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी भी मौजूद रहे। सभी विधायकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सीधे पुरुलिया जिले के टामना स्थित करम अखड़ा के लिए रवाना हो गए। वहां कुड़मी समाज की ओर से आगामी करम पर्व के अवसर पर विशाल करम महा-समावेश और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
