• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बंगाल के रुझानों में भाजपा को बहुमत झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी

ByAshok Mishra

May 4, 2026

बंगाल के रुझानों में भाजपा को बहुमत, सीटें 190 पार:कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी; ममता के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे

कोलकाता

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है।

भाजपा 191 और टीएमसी 96 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं।

उधर काउंटिंग के दौरान राज्य में चार जगह हिंसा-झड़प हुई। आसनसोल में टीएमसी ऑफिस कैंप में तोड़फोड़ तो जमुरिया में आगजनी की गई। कूच बिहार में सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया।

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

2021 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और पार्टी पिछली बार से 114 सीटें ज्यादा लेकर आ रही है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968