• Wed. Sep 23rd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित करें : प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

ByAshok Mishra

Sep 23, 2026

प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा के साथ ली तैयारियों की समीक्षा बैठक, अंगदान का संकल्प लेने वाले 5 दानदाताओं का किया सम्मान

बलौदाबाजार, 22 सितम्बर 2026। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार को जिला प्रवास पर बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर कुलदीप शर्मा की मौजूदगी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अंगदान का संकल्प लेने वाले पांच दानदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, फिरतराम साहू, पुष्पा साहू, वेदराम आनंद एवं रेशमा बाई शामिल हैं। प्रभारी मंत्री ने अंगदान का संकल्प लेने वाले सभी दानदाताओं को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रभारी मंत्री जायसवाल ने कहा कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने अभियान के सभी कार्यक्रमों का बेहतर एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों को भी प्रभावी ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया।

योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा

बैठक में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

इसी तरह ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों के सम्मान के साथ गर्भवती माताओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा खेलकूद गतिविधियां आयोजित करने को कहा गया।

‘सेवा की कहानी’ के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रसारित करने तथा ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत गांव, शहर, नदी, घाट एवं तालाबों में जनसहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री ने ‘सेवा सेतु शिविर’ के संबंध में कहा कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक चिन्हित गांव में शिविर आयोजित किया जाए। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम मौजूद रहे तथा विशेष रूप से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना होना चाहिए।

बैठक में कलेक्टर कुलदीप शर्मा, डीएफओ पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला
बलौदा बाजार-भाटापारा

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें