• Wed. Sep 23rd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सोच और सकारात्मक दिशा देने में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अहम भूमिका : विधायक इन्द्र साव

ByAshok Mishra

Sep 23, 2026

ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक इन्द्र साव, आध्यात्मिक जागरूकता के प्रयासों की सराहना

भाटापारा। भाटापारा स्थित ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने संस्था द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और समाज को बेहतर दिशा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा कि भाटापारा को धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। ऐसे में नगर में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय का संचालन क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से लोगों को सकारात्मक विचार, आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है।

1991 के माउंट आबू प्रवास की स्मृतियां की साझा

विधायक साव ने अपने पुराने माउंट आबू प्रवास की स्मृतियां भी कार्यक्रम में साझा कीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1991 में कॉलेज टूर के दौरान उन्हें माउंट आबू जाने का अवसर मिला था। इस दौरान उन्होंने दो-तीन दिनों तक ध्यान एवं साधना का अनुभव लिया था। उन्होंने कहा कि उस समय का आध्यात्मिक अनुभव आज भी उनकी स्मृतियों में बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि उस यात्रा में उनके साथ रहे मित्र भी आज तक माउंट आबू की उन यादों को याद करते हैं। विधायक ने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा है कि वे एक बार फिर परिवार के साथ माउंट आबू जाएं और वहां के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करें।

सकारात्मक विचार और आध्यात्मिक दृष्टिकोण की जरूरत

विधायक इन्द्र साव ने कहा कि वर्तमान समय में सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक दृष्टिकोण का महत्व बढ़ गया है। ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा समाज में नए विचार, सकारात्मक दृष्टिकोण और जीवन को नई दिशा देने के लिए किए जा रहे प्रयास उल्लेखनीय हैं।

इस अवसर पर विधायक ने माउंट आबू से आए अतिथियों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में आमंत्रित करने तथा सम्मान प्रदान करने के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला
बलौदा बाजार-भाटापारा

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें